पूर्णिया, जनवरी 1 -- पूर्णिया। केनगर प्रखंड के बकरीकोल गांव में प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक एवं ब्लॉक कोऑर्डिनेटर यूनिसेफ के द्वारा माताओं के साथ बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें ठंड से बचाव, स्तनपान , चेचक खसरा, परिवार नियोजन ,टीकाकरण ,एचपीवी वैक्सीनेशन, निमोनिया तथा 9 तारीख को होने वाली गर्भवती महिलाओं के जांच पर विस्तृत चर्चा की गई तथा उन्हें सलाह दी गई कि क्षेत्र में किसी भी तरह की स्वास्थ्य सुविधा के लिए उस क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता एवं एएनएम के माध्यम से सरकारी संस्थान का उपयोग करें एवं सरकार के द्वारा प्रदान की जाने वाली योजनाओं का लाभ उठाएं l

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...