बिजनौर, जनवरी 17 -- भाकियू लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं ने तहसील प्रांगण में किसानों की भिन्न-भिन्न समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि गन्ना शुगर मिल व गन्ना केन्द्रों पर अंधाधुंध घटतौली हो रही है उसे तुरंत बंद कराया जाए, ट्रकों व ट्रैक्टरों से ओवर लोडिंग पर भी अंकुश लगाया जाए, बीएसएफ की तर्ज पर एएसएफ का गठन किया जाए। मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार ओंमकार सिंह ज्ञापन दिया गया। अध्यक्षता जलीलपुर ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी योगेंद्र सिंह काकरान ने और संचालन सतबीर सिंह ने किया। मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष योगेंद्र सिंह, काकरान, सुभाष चौधरी, दयाराम सिंह, सविता वर्मा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.