आगरा, नवम्बर 25 -- भाजपा नगरिया मंडल की बैठक में एसआईआर अभियान की समीक्षा की गई। सेंट वीएन पब्लिक स्कूल मिर्जापुर मानपुर नगरिया में हुई बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मनोज चौहान ने की। मंडल अध्यक्ष मनोज चौहान ने कहा कि बूथों पर नियमित प्रवास कर एसआईआर अभियान को सफल बनाने का प्रयास किया जाए। उन्होंने शीर्ष नेतृत्व से प्राप्त तीन प्रकार के पत्रक सभी कार्यकर्ताओं को वितरित करते हुए प्रतिदिन निर्धारित फॉर्मेट में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। अभियान के मंडल संयोजक एवं मंडल महामंत्री राजकुमार कश्यप ने बताया कि सभी बूथों पर एसआईआर कार्य सुचारू रूप से जारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मतदाताओं को जागरूक कर अभियान में सहयोग करने की अपील की। बैठक में मंडल महामंत्री देवेंद्र पचौरी, मंडल उपाध्यक्ष अभय प्रताप सोलंकी, मंडल मंत्री संगीता, कर्मवीर सोलंकी...