बिजनौर, फरवरी 4 -- सेवानिवृत कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन जनपद शाखा बिजनौर की मासिक बैठक का आयोजन सेवानिवृत्ति संगठन के कार्यालय पुराना महिला चिकित्सालय सिविल लाइन बिजनौर में किया गया। बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। बुधवार को आयोजित बैठक में बलवीर सिंह को संरक्षक, उपाध्यक्ष ओमवीर सिंह मलिक, अमन सिंह ,देशराज सिंह, हरवीर सिंह, महेंद्र सिंह मलिक, संयुक्त मंत्री बृजेश सिंह और टीकम सिंह ,संगठन मंत्री लीलापत, विजेंद्र सिंह राठी, कोषाध्यक्ष डॉ ब्रजवीर सिंह, कार्यालय मंत्री जयपाल सिंह कामेश्वर नाथ त्यागी ,बलजीत सिंह ,बिजनौर तहसील के जिला अध्यक्ष के रूप में वीरेंद्र पाल ,तहसील धामपुर से अध्यक्ष के रूप में लखपतसिंह, तहसील नजीबाबाद से अध्यक्ष के रूप में धर्मपाल सिंह राजपूत को मनोनीत किया गया। सभी का माल्र्यापण कर प्रतीक चिन्ह देखकर सम्म...