भभुआ, जनवरी 16 -- हिन्दुस्तान में खबर छपने पर पंस की बैठक में प्रमुख ने उठाए थे सवाल बीडीओ ने मिट्टी कटाव स्थल की जांच की, मानक से ज्यादा हो रहा कटाव (पेज तीन) रामपुर एक संवाददाता। प्रखंड की दुर्गावती नदी के तट पर किए जा रहे मिट्टी कटाव की बीडीओ दृष्टि पाठक ने शुक्रवार को जांच की। जांच के दौरान मिट्टी कटाव की बात सही पायी। इस बात की जानकारी देते हुए बीडीओ ने बताया कि पंचायत समिति के बैठक में प्रखंड प्रमुख घुरा सिंह यादव ने कैमूर-रोहतास की सीमा पर दुर्गावती नदी के तट से भारत माला परियोजना की एक्सप्रेस-वे के निर्माण में पीएनसी कम्पनी द्वारा बिना मानक के मिट्टी खुदाई की जा रही है। नियम तीन फीट तक मिट्टी खुदाई करने की है। लेकिन, 10 फुट से अध्िमिट्टी खुदाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि इससे बरसात के दिनों में नदी में बाढ़ आने पर गांव तक पानी पह...