आजमगढ़, जनवरी 24 -- आजमगढ़, संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को सांसद धर्मेंद्र यादव की अध्यक्षता में संसद सदस्य सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। इस दौरान सांसद ने कहा कि लगातार हो रहीं मौतें बेहद गंभीर विषय है और इसे रोकने के लिए ठोस कदम उठाने होंगे। बैठक में वर्ष 2025 में सड़क दुर्घटनाओं में 450 लोगों की मौत पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। सांसद ने यूपीडा, एनएचएआई और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले में दुर्घटना संभावित स्थलों (ब्लैक स्पॉट) को तत्काल चिह्नित कर वहां आवश्यक सुधार कार्य कराए जाएं। उन्होंने कहा कि जहां भी सड़क की खामियां, संकेतकों की कमी या अन्य तकनीकी समस्याएं हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाए। सांसद ने कहा कि संबंधित विभाग अपनी सड़कों की गुणवत्ता सुधारें और नियमित मॉनीटरिंग...