शाहजहांपुर, फरवरी 10 -- यूपीपीसीएल के अंतर्गत राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन की ओर से तकनीकी दिवस पर विशेष बैठक आयोजित की गई। जिला अध्यक्ष इंजीनियर अजय कुमार यादव ने ट्रांसफार्मरों की फ्यूज वायर जांच, अर्थिंग, लोड बैलेंसिंग और एलटी सर्किट का मानक अनुसार रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इंजीनियर आनंद कुमार ने संविदा कर्मियों की कमी से आपूर्ति प्रभावित होने की समस्या उठाई। बैठक की अध्यक्षता अजय कुमार यादव ने की, संचालन आदर्श कुमार ने किया। बैठक में इंजीनियर आनंद कुमार, संजीव कुमार, जयंत कुमार, कृपाशु, आदर्श कुमार, बृजेश सिंह, अजीत कुमार, राहुल डांगी और राकेश कुमार मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...