सीतामढ़ी, फरवरी 12 -- नानपुर। बीआरसी रायपुर में प्रधान शिक्षक, प्रधानाध्यापक, प्रधान मौलवी की मासिक बैठक हुई। बीइओ अर्चना कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर इस चेतना सत्र का शुभारंभ किया। चेतना सत्र का आयोजन दो सत्र में किया गया। पहले सत्र में प्राथमिक विद्यालय और सरकारी मदरसा के प्रधान शिक्षक शामिल हुए।वही दूसरे सत्र में मध्य विद्यालय,माध्यमिक विद्यालय के प्रधान शिक्षक शामिल हुए। इसमें बीइओ ने अपार निर्माण में कमी बताते हुए इसमें तेजी लाने का निर्देश दिया।ई शिक्षा कोष पर डाटा का कलेक्शन करने, टैब से छात्रों की उपस्थिति बनाने का निर्देश दिया। जिस विद्यालय का समग्र अनुदान उपयोगिता प्रमाण पत्र लंबित है उसे यथाशीघ्र जमा करने का निर्देश दिया। मौके पर शिक्षक डॉ सुधीर कुमार झा,अजय ठाकुर, मो मोजम्मिल, संतोष कुमार, सुभाष राउत, महेश भगत सहित बड़ी संख्या म...