सिद्धार्थ, मई 11 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। विभागीय कार्यों में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर सख्त रुख अपनाते हुए खुनियांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. पुलसत्य यादव ने 30 कर्मियों का वेतन रोक दिया है। इन कर्मचारियों में एक एएनएम, एक संगिनी और 28 आशा शामिल हैं। अधीक्षक ने यह कार्रवाई शनिवार को समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने के कारण की। स्वास्थ्य योजनाओं जैसे आयुष्मान कार्ड, आभा आईडी और संस्थागत प्रसव जैसे कार्यों में खराब प्रदर्शन को लेकर इन कर्मियों को समीक्षा बैठक में बुलाया गया था। इससे पहले भी सभी को चेतावनी दी गई थी कि यदि कार्य में सुधार नहीं हुआ तो अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। बावजूद इसके, कर्मी बैठक में शामिल नहीं हुए, इससे नाराज होकर अधीक्षक ने वेतन पर रोक लगाने का निर्णय लिया। जिन कर्मियों का वेतन रोक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.