गोंडा, जनवरी 24 -- गोण्डा। किसान दिवस पर विकास भवन सभागार में डीएम प्रियंका निरंजन एवं सीडीओ अंकिता जैन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए किसानों ने भाग लिया और अपनी समस्याओं व सुझावों को अधिकारियों के समक्ष रखा। बैठक में बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों के प्रति प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया। जिलाधिकारी ने सरयू नहर खण्ड-3, लघु सिंचाई विभाग, विद्युत विभाग और ट्यूबवेल विभाग के चार अधिशासी अभियंताओं का वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसान दिवस जैसी महत्वपूर्ण बैठकों में अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है और लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक के दौरान किसानों ने सिंचाई व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, नहरों की सफाई, ट्यूबवेल सं...