बलरामपुर, दिसम्बर 31 -- तुलसीपुर,संवाददाता। बोर्ड की बैठक बुलाकर बुधवार को खुद ही ईओ नहीं पहुंचे। काफी इंतजार के बाद उनके दूसरे कार्यक्रम में शामिल होने की जानकारी पर सभासद भड़क गए। चेयरमैन के समक्ष विरोध जताने के बाद सभी कार्यालय से बाहर निकल आए। ईओ के रवैए पर सभासदों ने कार्यालय के बाहर जमकर प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। कहा कि आए दिन बैठक बुलाकर ईओ खुद ही गायब हो जाते हैं,जिससे वे लोग अपने वार्डों की समस्याएं दूर नहीं करा पा रहे हैं। कहा कि इस समय अतिक्रमण के नाम पर भी ईओ की ओर से मनमानी की जा रही है। मामले को डीएम के पटल पर रखने की बात सभासदों ने बताई। तुलसीपुर नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरमैन कहंकसा फिरोज के नेतृत्व में बैठक बुलाई गई थी। ईओ की ओर से बुलाई गई बैठक में शामिल होने के लिए नगर पंचायत चेयरमैन व सभी सभासद समय से कार्यालय पहुंच गए...