धनबाद, अप्रैल 3 -- धनबाद। जिले के प्रमुख कांग्रेसी बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना हो गए। संगठन की मजबूती व विस्तार पर दिल्ली में चार अप्रैल को बैठक होगी। जानकारी के अनुसार दिल्ली में राहुल गांधी की मौजूदगी में झारखंड के कांग्रेस जिलाध्यक्ष व कार्यकारी जिलाध्यक्षों की बैठक होगी। बैठक में भाग लेने के लिए कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह व कार्यकारी जिलाध्यक्ष राशिद रजा अंसारी रवाना हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...