मथुरा, जनवरी 6 -- केशव नगर स्थित केशव धाम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी की बैठक सोमवार से प्रारंभ हुई। पहले दिन आगामी वर्षों में सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षिक आदि क्षेत्रों में संघ की रणनीति को लेकर चर्चा हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह संघ प्रमुख मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने भारत माता के चित्र के समक्ष पुष्पार्चन कर किया। संगठन मंत्र के सामूहिक वाचन के साथ पहले सत्र की शुरुआत हुई। इसके बाद संघ के 100 साल पूरे होने पर इसके और विस्तार करने को लेकर मंथन शुरू हुआ। इसके लिए अलग-अलग तरह के कार्यक्रम, हिंदू सम्मेलनों के आयोजनों के साथ प्रचार सामग्रियों को देश में घर घर तक पहुंचाने की तैयारियों पर जोर दिया गया। वहीं जनसंपर्क अभियान के तहत देभभर में गली-मोहल्लों और छोटे गांवों में छोटी समितियां बनाने पर चर...