पाकुड़, सितम्बर 13 -- प्रखंड के ग्राम कैरोदली व दुमगो में आदि कर्मयोगी अभियान के तहत शुक्रवार को ग्राम सभा का आयोजन ग्राम प्रधान संजो मालतो व मांगा पहाड़िया की अध्यक्षता में हुई। ग्राम सभा में प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार ने कहा कि अभियान का उद्देश्य जनजातीय समुदायों को सशक्त बनाना तथा योजनाओं में पारदर्शिता व सहभागिता सुनिश्चित करना है। इस मौके पर ग्राम प्रधान संजो मालतो व उपमुखिया चंद्रदेव पहाड़िया, पंचायत सचिव कुंदन कुमार व अमित कुमार और प्रभारी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी केसी दास ने मनरेगा, 15वें वित्त आयोग, समाज कल्याण, कृषि, कल्याण विभाग समेत विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही सड़क, पेयजल, सिंचाई, सामुदायिक भवन, कब्रिस्तान, जाहिर स्थान व धूमकुडिया जैसे कार्यों का चयन किया गया। साथ ही ग्राम सभा में तय हुआ कि चयनित योजनाओं को 02 अ...