सासाराम, दिसम्बर 30 -- नासरीगंज। प्रखण्ड के बीआरजीएफ भवन में पंचायत समिति की बैठक से पुलिस ने नशे की हालत में मंगराव निवासी प्रखंड उपप्रमुख को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि बीडीओ व प्रमुख के निर्देश पर उपप्रमुख संतोष कुमार को नशे की हालत में हंगामा करते गिरफ्तार कर मेडिकल जांच कराया गया। नशे की पुष्टि होने के उपरांत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...