बांदा, फरवरी 19 -- पैलानी, संवाददाता। कमासिन ब्लाक अंतर्गत ग्राम बंधरी मजरा अंतर्गत यमरेही में संविदा विद्युत कर्मियों के साथ कुछ दिनों पूर्व मारपीट की गई। पुलिस में मुकदमा दर्ज हुआ लेकिन आरोपितों की गिरफ्तारी अब तक नहीं हुई। क्षेत्र के संविदा कर्मियों ने विद्युत पावर हाउस कालेश्वर में बैठक कर कार्यवाही की मांग की है। क्षेत्र के विद्युत सब स्टेशन कालेश्वर में बैठक में संविदा विद्युत कर्मियों ने बताया कि अगर संविदा कर्मियों की मारपीट का मुकदमा के आरोपितों को गिरफ्तार नहीं किया जाता तो वह मुख्य अभियंता कार्यालय में धरना देंगे। संगठन मंत्री ने कहा कि 11 फरवरी को बकाया के चलते कनेक्शन काटने गई विभागीय टीम के ऊपर यमरेही गांव प्रधान के उकसाने पर संविदा कर्मियों के साथ मारपीट की गई थी। कहा कि पुलिस उच्चाधिकारियों से मिलकर न्याय की गुहार लगाएंगे।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.