कन्नौज, जनवरी 5 -- अमोलर, संवाददाता। ग्राम सकरवारा में भाकियू स्वराज प्रदेश सचिव महिला मोर्चा) निर्मला राठौर के नेतृत्व में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें संगठन की नीतियों की जानकारी दी गई। कहा कि किसानों के हक व अधिकार के लिए संगठन सदैव संघर्षरत रहेगा। कहा कि जल्द ही नगर पालिकाओं, ग्राम पंचायतों में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरुद्ध आंदोलन किया जाएगा। बैठक में महिलाओं को संगठन की सदस्यता ग्रहण करा कर संगठन का विस्तार किया गया। जिसमें शिखा, ममता, जयंती, मोहिनी, फूलमती, नेहा, शौम्या, आरती, द्रौपदी, श्यामवती, गीतांजलि सहित लगभग एक दर्जन महिलाओं को सदस्यता दिलाई गई। इस मौके पर जिला सचिव बदरुल ज़मा खान, ब्लॉक उपाध्यक्ष सामी खान मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.