उन्नाव, नवम्बर 17 -- उन्नाव। निराला उद्यान में 20 नवंबर को अखिल भारतीय शिक्षक संघर्ष मोर्चा की बैठक जूनियर हाई स्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अनुपम मिश्र की अध्यक्षता में 3.30 बजे से होगी। अखिल भारतीय शिक्षक संघर्ष मोर्चा में शामिल जूशि संघ, विशिष्ट बीटीसी, एससी एसटी बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन, यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन आदि संगठनों के जिला अध्यक्ष, महामंत्री प्रतिभाग करेंगे। बैठक में अनिवार्य टेट के विरोध में 24 नवंबर को जंतर मंतर नई दिल्ली में होने वाले धरने में पर चर्चा की जाएगी। यह जानकारी जिला मंहामंत्री रामजन्म सिंह ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.