औरंगाबाद, जनवरी 8 -- नवीनगर प्रखंड कार्यालय स्थित बहुउद्देशीय भवन के सभागार में गुरुवार को जदयू विधायक चेतन आनंद की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में पहुंचे विधायक चेतन आनंद और उनकी पत्नी डॉ आयुषी सिंह तोमर का बीडीओ अरुण कुमार सिंह और सीओ निकहत परवीन ने बुके और अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। बैठक में विधायक ने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि सभी योजनाओं का लाभ सीधे आम जनता तक पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने और गति बढ़ाने के साथ किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने का निर्देश दिया। बैठक में ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.