मधेपुरा, जनवरी 26 -- पुरैनी, संवाद सूत्र। प्रखंड प्रमुख पुरैनी के कार्यकाल के दौरान हुए सभी बैठक एवं क्रियान्वित योजना सहित कई अन्य जानकारी लोक सूचना पदाधिकारी सह बीडीओ सह कार्यपालक पदाधिकारी पुरैनी से उपलब्ध कराने की मांग की गयी है। पूर्व प्रमुख सह पंचायत समिति सदस्य नविता कुमारी ने सूचना के अधिकार के तहत वर्तमान प्रखंड प्रमुख रेखा पंडित के कार्यकाल में संपन्न हुए सभी पंचायत समिति बैठक और उनके कार्यकाल में क्रियान्वित व संचालित सभी योजनाओं की मापी पुस्त राशि सहित की अभिप्रमाणित छायाप्रति की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...