मुजफ्फरपुर, फरवरी 3 -- औराई, एसं। औराई प्रखंड स्थित सभागार में जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने राजस्व कर्मचारी व अमीन कृषि सलाहकार के साथ बैठक कर फार्मर रजिस्ट्रेशन के काम में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने बुधवार तक 50 प्रतिशत लक्ष्य तक काम पूरा करने की बात कही। जिस पंचायत में फार्मर रजिस्ट्रेशन का काम पीछे चल रहा है, वहां के कर्मचारी और अमीन पर कार्रवाई की चेतावनी दी। साथ ही बुधवार की शाम तक रिपोर्ट करने का डीएम ने निर्देश दिया। वहीं नए रैयत का भी फार्मर आईडी बनाने का निर्देश दिया। मौके पर उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी रजनीश शंकर झा को कार्य में तेजी लाने का सख्त निर्देश दिया। मौके पर उप विकास आयुक्त अनुपम श्रेष्ठ, जिला पंचायती राज पदाधिकारी प्रियव्रत रंजन समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.