मेरठ, जून 17 -- मेरठ। रसोई में निरंतर खड़े होकर खाना बनाना महिलाओं में पैरों की नसों में दर्द का कारण बन सकता है। गलत मुद्रा में खड़े होकर खाना बनाने से वेरीकोज वेन्स की समस्या हो सकती है। वेरीकॉज वेन्स का मतलब है सूजी हुई नसें, जो पैरों में दिखाई देती हैं। इस स्थिति में नसों की सतह कमजोर हो जाती हैं और वॉल्व ठीक से काम नहीं करते। इससे खून नसों में जमा होने लगता है और वे फूल जाती हैं। ऐसे में महिलाएं बैठकर ही खाना बनाएं, साथ में योग और सही आहार भी दिनचर्या में शामिल करें। सीसीएसयू कैंपस के क्रीड़ा स्थल में जारी योग शिविर के दूसरे दिन सोमवार को यह बात स्वामी कर्मवीर ने कही। उन्होंने कहा कि जीवनशैली में योग, नैतिकता और शुद्ध आहार का बड़ा महत्व है। बाहर का दूषित और तला-भुना भोजन गंभीर बीमारियों का कारण बन रहा है। कहा कि स्वास्थ्य के लिए आहार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.