सासाराम, जनवरी 6 -- चेनारी, एक संवाददाता। जिले के प्रसिद्ध गुप्ताधाम में बसंत पंचमी के अवसर पर लगने वाले मेले में विधि व्यवस्था को लेकर डीएम उदिता सिंह ने दुर्गावती जलाशय परियोजना पर स्थित वन विभाग के गेस्ट हाउस में मंगलवार को अधिकारियों के साथ बैठक की। कहा कि इस वर्ष महाशिवरात्रि के बाद 21 फरवरी को चेनारी रामदुलारी गंगा उच्च विद्यालय परिसर में गुप्ता धाम महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इसे लेकर कमेटी गठित की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...