लखनऊ, मई 4 -- लखनऊ, संवाददाता। यूपी प्रेस क्लब में आयोजित गंगा समग्र अवध प्रांत की कार्यकारिणी बैठक में रविवार को नदियों की सफाई पर चर्चा हुई। यहां लोगों ने गंगा नदी समेत कई नदियों की निर्मलता, अविरलता और महत्व पर बात की। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामाशीष ने कहा कि मां गंगा केवल हिंदुओं और केवल भारतीयों की ही नहीं बल्कि, पूरे विश्व की मां हैं। मां जो हमें पैदा करके आगे बढ़ाती है, अबोध से बोध बनाती है। उसकी दशा सुधारना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने लोगों को मां गंगा की स्वच्छता और निर्मलता बनाए रखने का संकल्प दिलाया। राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री अवधेश गुप्ता ने अभी तक चलाए गए कार्यक्रमों की समीक्षा की। इस मौके पर प्रांतीय सहसंयोजक अनुराग पांडेय, प्रचार आयाम सह प्रमुख श्वेता सिंह, गंगा सेविका आयाम राष्ट्रीय प्रमुख डॉ. दिव्या पांडेय, जल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.