सासाराम, जुलाई 1 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के करगहर मोड़ के समीप स्थित पीपी ऑटोमोबाइल शो-रूम में मंगलवार की दोपहर आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते पूरा शो-रूम धूआं-धूआं हो गया। शो-रूम में बैठे कर्मी भागने लगे। उक्त शो-रूम इलेक्ट्रॉनिक बाइक का शो-रूम है। जहां बाइक की बैट्री चार्जिंग में लगाया गया था। तभी बैट्री ब्लॉस्ट हो गया। जिससे उक्त बाइक भी धू-धू कर जलने लगी। वहीं धूआं पूरी तरह से शो-रूम में फैल गया। कर्मियों द्वारा अग्नीशमन यंत्र के माध्यम से आग पर काबू पाया गया। शो-रूम मालिक ने बताया कि जिस गाड़ी पर बैट्री लगी हुई थी, वहीं गाड़ी थोड़ी नुकसान हुई है। बाकि शो-रूम पूरी तरह से सुरक्षित है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.