उरई, नवम्बर 12 -- कोंच। कांशीराम कालौनी कोतवाली कोंच के ई रिक्शों की 4 बैट्री चोरी कर लेने से सम्बंधित प्रकाश में आये अभियुक्त अभिषेक उर्फ मुक्कू व विशाल बाल्मीकि निवासीगण कांशीराम कालौनी कोंच के कब्जे से 4 अदद बैट्री की बरामदगी करते हुए धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी करते हुए अभिययुक्तों के खिलाफ विधिक कार्यवाही की गई। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुरही चौकी सतपाल सिंह हेड कांस्टेविल अवनीश कुमार व अनिल कुमार मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...