जहानाबाद, फरवरी 13 -- 40 दिव्यांगजनों के बीच बैट्री चालित ट्राईसाइकिल का वितरण -मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण संबल योजना के तहत दिया गया लाभ जहानाबाद , हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण संबल योजना के अंतर्गत जिले के 40 दिव्यांगजनों के बीच शुक्रवार को बैट्री चालित ट्राईसाइकिल का वितरण किया। उप विकास आयुक्त डॉ. प्रीति ने यहां टाउन हॉल परिसर में चयनित दिव्यांगों के बीच उपकरण का वितरण किया। उन्होने संबंधित दिव्यांगजनों को बैट्री चालित ट्राईसाइकिल का सांकेतिक चाभी प्रदान कर वितरण स्थल से रवाना किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त ने उपस्थित दिव्यांगजनों का मनोबल बढ़ाया। उन्होने दिव्यांगजनों को प्रेरित करते हुए कहा कि प्रकृति ने हर मानव को उसकी एक खास प्रतिभा प्रदान की है। ऐसे में दृढ़ संकल्प व अपनी नैसर्गि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.