कटिहार, फरवरी 6 -- कटिहार। कोढ़ा प्रखंड के सभी पंचायतों में लगभग पांच वर्ष पूर्व सरकारी योजना के तहत विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर सोलर चलित स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी है। सोलर लाइटों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रि के समय प्रकाश की व्यवस्था और गांव की सुरक्षा और सुविधा बढ़ाना था। लेकिन वर्तमान में स्थिति यह है कि अधिकांश सोलर लाइटें बैटरी खराब हो जाने के कारण बंद पड़ी हैं और उनका कोई उपयोग नहीं हो पा रहा है। कोलासी के सार्वजनिक दुर्गा मंदिर परिसर, सार्वजनिक शिव मंदिर परिसर, काली माता मंदिर परिसर सहित अन्य कई स्थानों पर लगी सोलर लाइटें कई महीनों से बंद हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इन सोलर लाइटों की केवल बैटरी बदल दी जाए, तो ये लाइटें फिर से अगले कई वर्षों तक सुचारू रूप से कार्य कर सकती हैं। इससे न सिर्फ अंधेरे की समस्या दूर हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.