केर्न्स, अगस्त 14 -- ऑस्ट्रेलिया के करिश्माई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल अगले साल भारतीय उपमहाद्वीप में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए पावरप्ले के ओवरों में अधिक प्रभाव छोड़ने के लिए अपने स्पिन गेंदबाजी कौशल को निखार रहे हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और श्रीलंका में आयोजित किया जाएगा और अगर मैक्सवेल फिट रहते हैं तो उनका ऑस्ट्रेलिया की टीम में जगह बनाना तय है। वह नियमित रूप से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलते रहे हैं और भारतीय उपमहाद्वीप की परिस्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ हैं। यह भी पढ़ें- गौतम गंभीर से ज्यादा SIX लगा चुके हैं ये गेंदबाज, देखें हैरान कर देने वाले 5 नाम मैक्सवेल ने अपनी गेंदबाजी क्षमता के बावजूद 2022 के टी20 वर्ल्ड कप और साउथ अफ्रीका के खिलाफ चल रही घरेलू सीरीज के बीच सबसे छोटे प्रारूप में पावर प्ले मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.