हरिद्वार, फरवरी 21 -- कनखल गौतम फार्म हाउस के सामने सड़क पर संचालित बैटरी रिक्शा में आग लग गई। आग की वजह से सड़क पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर टीम ने आग को काबू किया। इस दौरान बैटरी रिक्शा और एक मोबाइल फोन आग में जल गया। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। आग काबू करने के बाद सड़क पर कनखल पुलिस ने वाहनों की आवाजाही सुचारु की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...