साहिबगंज, फरवरी 22 -- साहिबगंज। सकरीगली में बीती रात खड़ी हाइवा से बैटरी चोरी मामले की जांच को लेकर रविवार को तालझारी थाना पुलिस जिरवाबाड़ी थाना पहुंची। स्थानीय पुलिस की मदद से तालझारी थाना पुलिस ने जिरवाबाड़ी के एक युवक व कबाड़ी वाले को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है। जानकारी के अनुसार शनिवार की रात सकरीगली में आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम चल रहा था। वहां पर दूर दराज से लोग देखने के लिए आए हुए थे। कार्यक्रम से कुछ दूरी पर हाइवा खड़ी थी। उसकी बैटरी चोरी कर ली गई थी। इस मामले में रविवार को तालझारी थाना में शिकायत दर्ज कराया गया। छानबीन के दौरान सीसीटीवी फुटेज में दो युवक के द्वारा बैटरी चोरी करने की पुष्टि हुई। थाना प्रभारी नितेश कुमार पांडे ने बताया कि दोनों युवक ने पूछताछ के दौरान एक कबाड़ दुकानदार के पास बैटरी बेचने की बात कही है। इसी क्रम में प...