फतेहपुर, दिसम्बर 11 -- फतेहपुर। राज्य वस्तु एवं सेवा कर (एसजीएसटी) टीम ने गुरुवार को बैटरी के उपकरण बनाने वाली तीन फर्मों पर एकसाथ छापेमारी कर बड़ी कर चोरी का खुलासा किया। कार्रवाई तब शुरू हुई जब ज्वाइंट कमिश्नर शक्ति प्रताप सिंह और नरेंद्र सिंह को सूचना मिली कि एक व्यक्ति की तीनों फर्में बिना किसी वैध दस्तावेज के बैटरी उपकरणों की बिक्री कर रही हैं। सूचना की पुष्टि पर एडीशनल कमिश्नर ग्रेड-वन राजेश पांडेय और ग्रेड-टू दीनानाथ के निर्देश पर तीन अलग-अलग टीम बनाई गईं और ज्वाइंट कमिश्नर के नेतृत्व में फतेहपुर पहुंचकर सभी स्थानों पर एकसाथ छापे डाले गए। छापेमारी के दौरान कर्मचारियों में खलबली मच गई और अधिकारियों ने सभी दस्तावेज कब्जे में ले लिए। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि फर्मों ने करीब एक वर्ष में बिना किसी कागजी प्रमाण के लगभग एक करोड़ रुप...