मुंगेर, दिसम्बर 23 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। सोमवार को प्रखंड के बैजलपुर पंचायत के बैजलपुर गांव में सेवा भारत के तत्वावधान में लेन्सकार्ट फाउंडेशन के सहयोग से निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान कुल 215 महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों की आंखों की जांच की गई। जांच के उपरांत जिन लाभार्थियों में दृष्टि संबंधी समस्या पाई गई, उन्हें लेन्सकार्ट फाउंडेशन की ओर से निःशुल्क चश्मा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। शिविर में मौजूद दृष्टि दीदियों द्वारा आधुनिक उपकरणों से लोगों की आंखों की जांच की गई। इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर नेत्र स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है। ग्रामीणों ने इस निःशुल्क नेत्र जांच शिविर की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों से गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को लाभ मिलता है। इस मौके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.