गुमला, फरवरी 5 -- सिसई, प्रतिनिधि। बैजनाथ जालान कॉलेज सिसई की जमीन पर हो रहे कथित अतिक्रमण को रोकने की मांग को लेकर गुरुवार को कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की एक टीम ने सीओ अशोक बड़ाइक को आवेदन सौंपा। कर्मियों ने जमीन की अवैध बिक्री व अतिक्रमण पर शीघ्र रोक लगाने की मांग की है। कॉलेज कर्मियों ने बताया कि बरगांव बरटोली के समाजसेवी सूरजनाथ भगत द्वारा कॉलेज के नाम लगभग 15 एकड़ भूमि दान दी गई थी। इसमें खाता संख्या 53 के प्लाट संख्या 5552, 5556, 5617, 5619 एवं 5620 का कुल रकबा 11 एकड़ 65 डिसमिल तथा खाता संख्या 72 के प्लाट संख्या 5755, 5756 एवं 5758 का कुल रकबा 3 एकड़ 43 डिसमिल शामिल है। आरोप लगाया गया कि उक्त भूमि पर जमीन माफियाओं द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा है।कर्मियों ने यह भी आरोप लगाया कि बरगांव उतरी पंचायत की मुखिया सुनीता क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.