लोहरदगा, मार्च 8 -- लोहरदगा, संवाददाता। मिशन चौक लोहरदगा निवासी सामाजिक कार्यकर्ता 80 वर्षीय बैजनाथ प्रसाद जयसवाल सात मार्च को निधन हो गया। गुरुवार को श्री जायसवाल की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें इलाज के लिए रांची ले जाया जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में उनका निधन हो गया। उन्होंने अपने पीछे पुत्र परीक्षित जायसवाल पप्पू और चार पुत्रियां से भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार आठ मार्च को लोहरदगा के भस्को गांव शंख और दक्षिण कोयल संगम पर स्थित मुक्तिधाम के लिए रवाना होगा।जायसवाल परिवार लोहरदगा का बड़ा व्यावसायिक परिवार है। उनके परिवार के कई सदस्य व्यवसाय के अलावा सामाजिक कार्य और राजनीतिक क्षेत्र में भी हैं। बैजनाथ प्रसाद जायसवाल के निधन पर पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू, सांसद सुखदेव भगत, विधायक रामेश्वर उरांव, डा शैलेश कुमार, डा शंभ...