सहरसा, जनवरी 17 -- सौरबाजार संवाद सूत्र। गुरुवार के दिन एक व्यक्ति का बैजनाथपुर एसबीआई परिसर से एक बाइक चोरी हो गई। पीड़ित तीरी पंचायत के धनछोहा गांव निवासी कर्ण कुमार पासवान ने कहा कि भारतीय स्टेट बैंक बैजनाथपुर केंपस में ही स्प्लेंडर बाइक रजिस्ट्रेशन नंबर 1783 लगाकर अंदर कार्य करने के लिए चला गया। कार्य करने के बाद बाहर निकलने पर गाड़ी नहीं देखा। खोजबीन करते हुए उन्होंने डायल 112 एवं बैंक प्रबंधक को मोटरसाइकिल चोरी होने की सूचना दिया। साथ ही बैजनाथपुर थाना में आवेदन देकर मोटरसाइकिल बरामद की का गुहार लगाया है। इस संबंध में बैजनाथपुर थानाध्यक्ष अमित रंजन ने बताया कि जानकारी मिली है जांच पड़ताल करवाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.