बिहारशरीफ, फरवरी 14 -- नूरसराय, निज प्रतिनिधि। बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय ने बैचलर फिजियोथेरेपी के सत्र 2023-27(प्रथम वर्ष )का परीक्षाफल घोषित किया है। इसमें गौतम इंस्टीच्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पारामेडिक्स के छात्र उत्तम आदित्या ने 79.69 प्रतिशत अंक हासिल कर संस्थान में प्रथम स्थान हासिल किया। 78.77 प्रतिशत अंकों के साथ हामीद राजा ने दूसरा और 78.31 प्रतिशत अंक के साथ साद फकर ने तीसरा स्थान हासिल किया है। अध्यक्ष डॉ. एके गौतम, सचिव त्रिपुरारी लाल, कार्यकारी सचिव डॉ. विनोद कुमार, डॉ. खुशबू कुमारी, ममता सिन्हा, डॉ. तनवीर हसन, इशिका राज, सोनाली सिंह, ममता कुमारी, आदित्य रंजन कुमार, राहुल पासवान, अविनाश कुमार, दिव्या कुमारी, शिवकांत कुमार आदि ने सफल छात्रों को बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.