मुरादाबाद, फरवरी 14 -- ससुराल से घर जाते समय बैग से जेवर और नगदी चोरी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले एक आरोपी को पकड़कर पुलिस को भी सौंपा गया। अब पुलिस ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार के जेल भेज दिया है। जनपद बरेली के थाना सिरौली के गांव सहवाजपुर निवासी राशिद पुत्र असलम की ससुराल बिलारी थाना क्षेत्र के गांव थावंला में स्थित है,वह अपनी पत्नी को थावंला गांव से लेकर अपने घर सहबाजपुर 8 फरवरी को जा रहा था। इसी बीच महाराणा प्रताप चौक से वह एक टेंपो में बैठा, जहां पीछे बैठे दो लोगों ने बैग से सोने चांदी के जेवर और 20 हजार की नकदी चुरा ली। यह दौरान पति राशिद की नजर पड़ी तो एक आरोपी उस्मान को गिरफ्तार करके पुलिस को सौंप दिया। वहीं एक आरोपी मौके से बैग लेकर फरार हो गया,जिसमें जेवर आदि थे। पुलिस ने अब दूसरे आरोपी थाना मैनाठेर क्षेत...