गिरडीह, नवम्बर 12 -- हीरोडीह, प्रतिनिधि। हीरोडीह थाना क्षेत्र के कोदम्बरी गांव में मंगलवार को तीन युवक कपड़ा बेचने के बहाने पहुंचे और मौका पाकर एक बैग में बकरे को भर लिया और वहां से निकलने की कोशिश करने लगे। इसी बीच बकरे के मिमियाने की आवाज सुन, ग्रामीणों को शक हुआ। उन्होंने तुरंत युवकों को रोककर बैग की तलाशी ली, तो उसमें से बकरा बरामद हुआ। इसके बाद ग्रामीणों ने बिना किसी मारपीट के तीनों को गांव के बिजली के पोल से बांध दिया और हीरोडीह थाना पुलिस को इसकी सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों युवकों को अपने कब्जे में ले लिया। प्रारंभिक पूछताछ में युवक खुद को उत्तर प्रदेश (यूपी) का रहनेवाला बता रहे हैं। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.