हाजीपुर, दिसम्बर 17 -- हाजीपुर,नगर संवाददाता। सदर थाने की पुलिस ने बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर रेल यात्री एवं अन्य यात्री को लिफ्ट देने के नाम पर बैग बदलने वाले गैंग के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार मास्टरमाइंड नगर थाना क्षेत्र के हाथसरगंज बिन टोली मोहल्ला निवासी रामजतन राम के पुत्र रामप्रवेश राम के रूप में हुआ। रामप्रवेश राम के विरुद्ध कई थानों में मुकदमे दर्ज है। बताया गया कि विगत कुछ महीने पहले जेल से छूटकर बाहर निकाला था। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाश के विरुद्ध सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजने की तैयारी कर रही है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सदर थाने की पुलिस को पिछले कई दिनों से स्टेशन के आसपास एवं रामाशीष चौक पर लिफ्ट देने के बहाने बैग बदलने की सूचना मिल रही थी। जिसकी गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन किया ग...