मुजफ्फरपुर, जनवरी 4 -- बोचहां। गरहां थाना क्षेत्र के बलेस्वर चौक के पास रविवार को बदमाशों ने एक बैग फैक्ट्री में घुसकर संचालक संतोष कुमार, गौरव कुमार, रिंकू देवी समेत चार लोगों पर हमला कर दिया। स्थानीय लोगों के जुटने पर सभी भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। फैक्ट्री संचालक संतोष कुमार ने पुलिस को बताया कि रविवार को वह अपने फैक्ट्री में काम कर रहे थे, तभी मिर्जापुर की ओर से कुछ बदमाश आये और फैक्ट्री में घुसकर हमला कर दिया। उसके साथ मारपीट की गई। शोर सुनकर आसपास के लोगों के जुटते ही सभी भाग गए। नकद व गले से सोने की चेन छीन ली। थानेदार अभिषेक कुमार वर्मा ने बताया कि पूर्व के विवाद को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...