मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 10 -- मीनापुर। झपहां के समीप शुक्रवार को बैग झपटने के दौरान बाइक से गिरकर दंपती जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को मुजफ्फरपुर शहर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला के सिर में गहरा जख्म है। स्थानीय लोगों ने बताया कि झिटकहियां निवासी कपिलेश्वर प्रसाद और उनकी पत्नी शिक्षिका अमृता मौर्य शहर से लौट रही थी। इसी दौरान बदमाशों ने शिक्षिका से बैग झपटने की कोशिश की। जिसमें गिरकर दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.