मुजफ्फरपुर, जनवरी 1 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। सदर थाना के अतरदह आनंद मार्ग निवासी बैग कारोबारी मोहम्मद अनवर (24) बुधवार से गायब है। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर उसकी मां ने सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि बुधवार को अनवर पोखरिया पीर स्थित दुकान जाने के लिए घर से निकला। दोपहर 12 बजे वह खाना देने गई तो दुकान बंद मिली। आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि उसका पुत्र दुकान खोलने आया ही नहीं। उसने अपने पुत्र के मोबाइल के दो नंबरों पर कॉल की तो वह बंद बताया। उन्होंने पुलिस को बताया कि उसका पुत्र कारोबार के सिलसिले में कई लोगों से रुपये कर्ज ले रखा था। इससे वह परेशान रहता था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...