रुद्रपुर, अगस्त 14 -- सितारगंज, संवाददाता। पहाड़ों में हो रही लगातार बारिश के कारण गुरुवार तड़के करीब चार बजे बैगुल और कैलाश नदियों का जलस्तर बढ़ गया। बैगुल का जलस्तर खतरे से अधिक होने ने बाढ़ आ गई। शक्तिफार्म क्षेत्र के अरविन्दनगर, झाड़ी गांव में करीब 250 घरों में पानी भर गया। आसपास के गांव भी जलमग्न हो गए। वहीं गोठा में बरसाती पानी से भरे गड्ढे में गिरने से 68 वर्षीय गामा प्रसाद की मौत हो गई। सुबह 9 बजे प्रशासनिक महकमा मौके पर पहुंचा। एसडीआरएफ व एनडीआरएफ ने बाढ़ में घरों में फंसे लोगों का रेस्क्यू शुरू किया। घरों में पानी भरने से लोग मूसलाधार बारिश में छतों में शरण लिए थे। दोपहर बाद ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर लाया गया। गुरुवार दोपहर में 700 प्रभावितों को खाना वितरित किया गया। सिसौना में भी कई घरों में पानी भर गया। तहसीलदार हिमांशु जोशी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.