चतरा, दिसम्बर 15 -- पूर्व प्रतिनिधि देव लाल यादव के द्वारा रविवार को प्रखंड के विभिन्न गांव में गुजर बसर कर रहे बैगा बिरहोर जाति के अलावा 400 लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कंबल वितरण का कार्य चिन्हित गांव में भ्रमण कर किया गया। वितरण कार्य का शुभारंभ हंटरगंज के गोपालपुर बिरहोर टोला से किया गया जहां 35 बिरहोर जाति के लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इसके बाद चकला पंचायत के पिछोलिया गांव स्थित दर्जनों बैगा जाति के लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इसी तरह करेलीबार, जोलडीहा सहित अन्य कई गांव में जाकर 400 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। पूर्व मंत्री प्रतिनिधि देवलाल यादव ने बताया कि जनसेवा का कार्य सबसे बड़ा कार्य होता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.