नैनीताल, नवम्बर 29 -- बेतालघाट, संवाददाता। राजकीय अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज बेतालघाट में शनिवार को बैगलेस डे के मौके पर बाल कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। शुभारंभ प्रधानाचार्य दीप चंद्र त्रिपाठी ने किया। कवि सम्मेलन में छात्र-छात्राओं ने स्वरचित रचनाओं से सभी को प्रभावित किया। हिमांशी, नेहा, प्रियांशी और ललित चौहान को स्कूल चलें, पर्यावरण, सुनहरी धूप और कुछ सीखेंगे शीर्षकों वाली उत्कृष्ट कविताओं के लिए पुरस्कृत किया गया। इस दौरान मोनिका, कश्मीरा, इरम, बेनजीर, शीतल भंडारी, दीपक सिंह, अमन कुमार, अल्ताब शाह, सत्यदेव, कुसुम पाल ने भी कविताओं का पाठ किया। संचालन हास्य कवि एवं शिक्षक राजकुमार भंडारी ने किया। यहां संजय शर्मा, डॉ. अरविंद मिश्रा, पुष्पा मठपाल और भुवन जोशी भी रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...