कटिहार, फरवरी 14 -- कटिहार। वरीय संवाददाता निगम क्षेत्र के स्ट्रीट डॉग को रखने के लिए नगर निगम प्रशासन की ओर से बैगना तियर पाड़ा में जगह चिन्हित किया गया है। जहां पर एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) सेंटर के रुप में विकसित किया जाएगा। इसको लेकर निगम की योजना शाखा की ओर से सशक्त स्थायी कमेटी में रखा गया है। जिस पर सदस्यों की ओर से सहमति मिल गयी है। इसको लेकर अधिकारियों ने बताया कि एबीसी सेंटर में स्ट्रीट डॉग को पकड़कर रखा जाएगा। ताकि उसकी बर्थ कंट्रोल की दिशा में टीकाकरण कराया जाएगा। जानकारी हो कि स्ट्रीट डॉग की तादात काफी बढ़ गया है। ऐसे में उसकी आबादी को नियंत्रित करने के लिए एबीसी सेंटर काम करेगा। नगर आयुक्त संतोष कुमार ने कहा कि इस दिशा में बैगना तियर पाड़ा में काम शुरू किया जाएगा। इसके बाद आगे डॉग को पकड़ने की भी प्रक्रिया भी अपनायी जाएगी। छह...