सीतापुर, जनवरी 11 -- थानगांव, संवाददाता। थानगांव में रेउसा-महमूदाबाद मार्ग पर रविवार को ई-रिक्शा बैक करते समय अनियंत्रित होकर पलट गया। ई-रिक्शा पर सवार मां-बेटी उसके नीचे दब गई। हादसे में दो वर्षीय मासूम की दबकर मौत हो गई। हादसा देख अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद ई- रिक्शा चालक भाग गया। थानगांव पुरवा निवासी निशार रविवार को दो वर्षीय बेटी नूरमा के साथ ई-रिक्शा पर बैठकर रेउसा बाजार जा रहीं थी। वह थानगांव थाने के पास पहुंची ही थी तभी चालक ई-रिक्शा बैक करने लगा। बैक करते समय ई-रिक्शा अनियंत्रित हो गया। जब तक चालक संभाल पाता ई-रिक्शा पलट गया। ई-रिक्शा सवार निशार और नूरमा ई-रिक्शा के नीचे दब गई। हादसे में मासूम नूरमा गंभीर रूप से चोटिल हो गई। हादसा देख हड़कंप मच गया। राहगीरों की भीड़ जुटती देख ड्राइवर भाग गया। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.