फरीदाबाद, जनवरी 22 -- धनंजय चौहान, फरीदाबाद। फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड स्थित ट्रांसलेशनल हेल्थ साइंस एंड टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट (टीएचएसटीआई) में हुए नई वैज्ञानिक शोध में सामने आया है कि महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ा लाभकारी जीवाणु लैक्टोबैसिलस क्रिस्पाटस अब केवल प्रजनन स्वास्थ्य तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह दिल, लिवर और शरीर की चयापचय प्रणाली को भी मजबूत बना सकता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह खोज भविष्य में दुनियाभर के लिए प्राकृतिक और सुरक्षित इलाज की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है। यह शोध भारतीय महिलाओं के प्रजनन मार्ग से प्राप्त लैक्टोबैसिलस क्रिस्पाटस पर आधारित है, जो हाल ही में प्रतिष्ठित बीएमसी जर्नल्स (अब स्प्रिंगर नेचर लिंक) में प्रकाशित हुआ है, जिससे इसकी वैज्ञानिक विश्वसनीयता और बढ़ गई है। शोध में वैज्ञानिक श्रीराम म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.