मधेपुरा, फरवरी 21 -- मधेपुरा निज संवाददाता । भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय में रिसेंट ट्रेंड्स इन केमिकल साइंसेज एंड इंटरडिसिप्लिनरी रिसर्च (आर टी सी एस आई आर विषय पर आयोजित दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का उद्घाटन कुलपति प्रो. बीएस झा ने दीप प्रज्वलित कर किया। यह अवसर विश्वविद्यालय के शैक्षणिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण पड़ाव के रूप में दर्ज हुआ, जहां देश-विदेश से आए विद्वानों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों ने रसायन विज्ञान के नवीन आयामों पर विचार-विमर्श किया। उद्घाटन सत्र में उपस्थित अतिथियों और प्रतिभागियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने इस आयोजन को बेहतर शैक्षणिक कार्यक्रम बना दिया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. बीएस झा ने कहा कि विज्ञान केवल प्रयोगशाला तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज, पर्यावरण और मानव जीवन के हर पहलू से जुड़ा हुआ है। उन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.